Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

ऋषिकेश में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ की संभाग वक्ता कार्यशाला संपन्न

ऋषिकेश में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ की संभाग वक्ता कार्यशाला संपन्न

ऋषिकेश। आज ऋषिकेश में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत गढ़वाल संभाग की वक्ता कार्यशाला में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व क्षमता के दृष्टिकोण से सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार तथा राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के सह-संयोजक ओम प्रकाश धनकड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अपने प्रेरक संबोधनों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, सेवा भाव एवं सुशासन के संकल्प से जोड़ना है। यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति पूर्णतः समर्पित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत एवं कुंदन परिहार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की भावना को आत्मसात करते हुए यह अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top