Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में सनसनीखेज हत्या — सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवती की लाश, चचेरे भाई पर आरोप

देहरादून में सनसनीखेज हत्या — सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवती की लाश, चचेरे भाई पर आरोप

 

🎤 एंकर इन्ट्रो:

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकासनगर क्षेत्र में एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई है। युवती का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है और इस मामले में उसके ही चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगा है।

 

📍 रिपोर्ट:

28 जनवरी की रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ढालीपुर–हरबर्टपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी विकासनगर और कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

मौके पर एक युवती का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में की।

फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।

 

👨‍👩‍👧 परिजनों का बयान:

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के बेटे सुरेंद्र उर्फ मांडू के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव बरामद हुआ।

 

⚖️ मुकदमा दर्ज:

मृतका के पिता आनंद सिंह की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में मु.अ.सं. 27/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

🔍 पुलिस कार्रवाई:

पुलिस ने घटनास्थल के पास से आरोपी की मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई दरांती बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि दरांती दो दिन पहले ही खरीदी गई थी।

 

फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।

 

👮 एसएसपी का बयान:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top