Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

उत्तराखंड के चर्चिल राणा का इंडियन सुपर लीग 2026 के लिए चयन, प्रदेश के पहले रेफरी बने

उत्तराखंड के चर्चिल राणा का इंडियन सुपर लीग 2026 के लिए चयन, प्रदेश के पहले रेफरी बने



देहरादून। उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश के नेशनल रेफरी चर्चिल राणा का चयन Indian Super League (ISL) 2026 के लिए असिस्टेंट रेफरी के रूप में हुआ है। वे इंडियन सुपर लीग के लिए चयनित होने वाले उत्तराखंड के पहले रेफरी बन गए हैं।

 

चर्चिल राणा वर्ष 2019 में नेशनल रेफरी बने थे। उनके कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत, जो इंटरनेशनल नेशनल खिलाड़ी, क्लास वन रेफरी और इंटरनेशनल कोच हैं, ने उनके चयन पर खुशी जताई है। डॉ. रावत ने फोन पर चर्चिल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे चलकर फीफा रेफरी बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।

 

डॉ. रावत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में चर्चिल राणा को उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया था और समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके अन्य शिष्य भास्कर तमंग और राकेश जोशी भी नेशनल रेफरी बन चुके हैं। दोनों ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी।

 

डॉ. रावत ने बताया कि पिछले 27 वर्षों में उनके मार्गदर्शन में 65 रेफरी तैयार हुए हैं, जो वर्तमान में जिला, राज्य, ऑल इंडिया और नेशनल स्तर पर मैचों में सेवाएं दे रहे हैं।

 

चर्चिल राणा की यह उपलब्धि उत्तराखंड के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top