Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रशिक्षण संपन्न

जनपद देहरादून के सुदधोवाला स्थित Center for Research and Training in Financial Institute में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बेंगलुरु स्थित संस्था International School of Counseling and Holistic Studies द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त सेवायोजन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागीय सचिव श्री रविशंकर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में छात्रों को सही समय पर सटीक करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान और कौशल को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि राज्य के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण करियर परामर्श मिल सके।

 

संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा अय्यर एवं श्रीमती ममता तनेजा ने करियर काउंसलिंग के आधुनिक आयाम, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन तकनीक, करियर योजना निर्माण तथा विद्यार्थियों की अभिरुचि एवं क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में करियर जागरूकता को बढ़ावा देना तथा सेवायोजन अधिकारियों को पेशेवर करियर काउंसलर के रूप में दक्ष बनाना रहा। विभाग को विश्वास है कि इस पहल से युवाओं को रोजगारपरक अवसरों के चयन में ठोस मार्गदर्शन मिलेगा और राज्य में कौशल आधारित रोजगार को नई दिशा प्राप्त होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top