पर्यावरण संरक्षण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए जाएंगे दो लाख पौधे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण व मतदाता जागरुकता अभियान के निर्देश दिए हैं। अभियान में सभी पोलिंग बूथों सहित पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय में अभियान की तैयारियों के संबंध में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरुकता व पौधरोपण अभियान 5 जून को शुरू होगा और जुलाई माह के अंत तक चलेगा। प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं। इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए व महिला मतदाताओं से पौधरोपण कराया जाएगा। अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधरोपण के बाद उन पौधों की देखभाल ठीक से हो सके। साथ ही पौधा रोपने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बढ़चढ कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top