Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निजी विश्वविद्यालयों से पलायन रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने निजी विश्वविद्यालयों से प्रदेश में पलायन रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया है। देहरादून राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों के क्षेत्र में, यहां पर उत्पादित शहद के क्षेत्र में, होम स्टे के क्षेत्र में और स्वयं सहायता समूहों को सहयोग के साथ-साथ पलायन को रोकने के लिए शोध एवं अनुसंधान के माध्यम से सहयोग करें। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी एवं तकनीकी रूप से समकालीन बनाना है। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षण-प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि विश्वविद्यालय समाज व राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी हैं और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखण्ड के सभी स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालय राज्य की युवा ऊर्जा को सही दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेटा तथा क्वांटम जैसी नवीन तकनीकों को अपनाकर उसमें शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की मांग है। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी एआई स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इंडिया एआई मिशन शुरू किया है और हमारे विश्वविद्यालयों को भी इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। राज्यपाल ने इन क्षेत्रों में अनुसंधान, कोर्स डेवेलपमेंट और इंडस्ट्री- अकेडमिक पार्टनरशिप को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top