दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून।
महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना रायपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जनवरी 2026 को वादिनी श्रीमती बोस पत्नी श्री लालमन, निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना रायपुर में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्री हेमा, पत्नी संदीप कुमार, की शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट और गाली-गलौच की जाती थी।

आरोप है कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा हेमा की मृत्यु कारित कर दी गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 21 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी संदीप कुमार पुत्र श्री वरदान, निवासी सिविल लाइन, जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी विवेक विहार, लेन नंबर-07, बालावाला, देहरादून को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

संदीप कुमार पुत्र श्री वरदान
निवासी – सिविल लाइन, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी – विवेक विहार, लेन नं०-07, बालावाला, देहरादून, उत्तराखंड

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

  1. उ0नि0 सुनील नेगी

  2. का0 किशन पाल

  3. का0 राजेश रावत

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top