देहरादून: महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था का जलवा, 5 पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान
देहरादून, 27 जनवरी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 23 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित उत्तराखण्ड ही सीएम चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 (महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता) में गौतम बॉक्सिंग संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से संस्था के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन
गौतम बॉक्सिंग संस्था की बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।
लेना राई (अंडर-14, 46–48 किग्रा) — स्वर्ण पदक
राधिका मेहर (अंडर-19, 46–48 किग्रा) — स्वर्ण पदक
सांची थापा (अंडर-19, 57–63 किग्रा) — स्वर्ण पदक
सृष्टि थापा (अंडर-19, 48–50 किग्रा) — रजत पदक
बालक वर्ग में भी सफलता
निमेश (अंडर-14, 46–48 किग्रा) — रजत पदक
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक ब्रिगेडियर पी.एस. गुरूंग ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष कर्नल डी.के. प्रधान, कोषाध्यक्ष रवि सावन, कोच नरेश गुरूंग, विजय ठाकुर, कपिल देव, कपिल कुमार, राजेंद्र शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था प्रबंधन ने विश्वास जताया कि गौतम बॉक्सिंग संस्था के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे