देहरादून, 28 जनवरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर चल रहे “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, देहरादून में स्वेटर वितरण एवं खेल सामग्री किट प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।
छात्र–छात्राओं को मिला लाभ
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने विद्यालय के छात्र–छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए। साथ ही यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से विद्यालय को खेल सामग्री की किट भी प्रदान की गई।
विद्यालय की उपलब्धियां रहीं चर्चा में
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों की जानकारी दी गई:
पिछले 7 वर्षों में छात्र संख्या 340 से बढ़कर 640 हुई
विद्यालय प्रदेश के टॉप–50 स्कूलों में शामिल
26 छात्राओं का नेशनल गेम्स हॉकी (महिला वर्ग) के लिए चयन
छात्रा तमन्ना ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
छात्र अभिषेक ने उत्तराखण्ड टॉप–25 में स्थान पाया
मंत्री जोशी ने नॉर्थ जोन झांसी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया। छात्रों ने मंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मंत्री का संदेश
मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय की छात्र संख्या दोगुनी होने पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सरकारी विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों से शारीरिक शिक्षा के साथ नैतिक और चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु ड्रेस उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, यूनियन बैंक मुख्य प्रबंधक निरंजन डोभाल, नवीन सेमवाल, प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पूनम नौटियाल, शिक्षकगण और छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।