Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

भ्रष्टाचार पर सतर्कता की बड़ी कार्रवाई: उरेडा बागेश्वर के परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी/बागेश्वर: सतर्कता अधिष्ठान ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर किया है। परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद बागेश्वर में सोलर प्लांटों की जे.आई.आर. (Joint Inspection Report) संबंधी उनकी चार फाइलें लंबित पड़ी हैं। परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल द्वारा प्रति फाइल 10-15 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं थे और भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहते थे।

शिकायत की प्रारंभिक जांच सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम गठित की गई। आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटवाल (पुत्र स्व. श्री उदय सिंह पटवाल, निवासी राजनगर पीरूमदारा रामनगर, जिला नैनीताल, वर्तमान में परियोजना अधिकारी उरेडा बागेश्वर) को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top