Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

देहरादून। राजधानी के शिमला बाईपास पर एक तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 26 साल की महिला की मौत हो गई है। तो वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल है।

दरअसल इस भीषण सड़क हादसे के बाद तुरंत दंपती की मदद के लिए स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े। एंबुलेंस को भी फोन किया गया। हालांकि हादसे के करीब दो घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे महिला की मौत हो गई, तो वहीं युवक तड़पता रहा। समय से एंबुलेंस के ना आने पर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा नजर आया।

बता दें कि ये हादसे सुबह करीब 7:30 बजे शिमला बाइपास चौक पर हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है, साथ ही मामले पर भी जांच शुरू कर दी है। अभी फिलहाल हादसे की कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top