देहरादून प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने sdrf को 05 लाख रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किए।

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी सेवाएं देकर ड्यूटी से लौटने के बाद sdrf के जवानों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। सीएम धामी ने sdrf को 05 लाख रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किए। सीएम धामी ने कहा कि 2027 में हरिद्वार कुंभ में प्रयागराज महाकुंभ के अनुभव काम आयेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर अभिनन्दन कार्यक्रम में ये बात कही है। इस मौके पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा। सीएम ने कहा कि इस महाकुंभ से हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा भीड़ का कुशल प्रबंधन करने में सफल होंगे।
सीएम धामी ने कहा कि सनातन धर्म के महासंगम की चुनौती को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से यूपी के साथ ही उत्तराखंड सरकार का सर ऊंचा हुआ है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला, सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ सहित एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top