मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया लोकपर्व फूलदेई

उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. शासकीय आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ लोक पर्व फूलदेई का त्यौहार मनाया. इस विशेष अवसर पर स्थानीय वेशभूषा में सजे सवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ फूलदेई का त्यौहार मनाया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि स्थानीय वेशभूषा में सजे-संवरे बच्चों ने पारंपरिक गीतों के साथ वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। ईश्वर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. प्रकृति का आभार प्रकट करने और बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक लोकपर्व फूलदेई न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारे प्राचीन रीति-रिवाजों को सम्मान देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top