बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ,नशा मुक्ति को लेकर युवाओं से की ये अपील

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर खास पूजा-अर्चना की। इस दौरान वह महादेव की भक्ति में लीन दिखे। पूजा के बाद हनी सिंह ने उत्तराखंड में नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी किया। बता दें कि हनी सिंह खुद एक समय नशे की समस्या से जूझ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इससे बाहर निकलकर अपने करियर को फिर से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह संदेश युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने में मदद कर सकता है। हनी सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बहुत अच्छी मुहिम चलाई है। मैं उनकी इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top