• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Monday, August 31, 2026
29 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य

Wave of Sas News by Wave of Sas News
July 7, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
0
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य
Share on FacebookShare on Twitter

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केदारनाथ मंदिर के स्वर्ण प्रकरण और अयोध्या के राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की चर्चाओं के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित कथित गड़बड़ी की खबरों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी मामलों पर गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

श्री यशपाल आर्य ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पिछले लगभग दस वर्षों से अध्यक्ष सहित अधिकांश सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। इस अवधि में मंदिर समिति के कार्यों को लेकर समय-समय पर विभिन्न प्रकार के आरोप और अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन सरकार ने किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ स्वर्ण प्रकरण में भी आज तक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच किस एजेंसी ने की, उसकी रिपोर्ट क्या है और उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उनका कहना था कि उपलब्ध अभिलेखों और उठे प्रश्नों ने पूरे प्रकरण को संदेहास्पद बना दिया है तथा सरकार जवाबदेही से बचती हुई दिखाई देती है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हाल ही में सार्वजनिक हुए कुछ अभिलेखों से यह संकेत मिलता है कि मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कर्मचारियों द्वारा मंदिर निधि के उपयोग को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के दान से प्राप्त धन का उपयोग प्रधानमंत्री के भाई, एक मंत्री की पुत्री तथा स्थानीय विधायक की यात्रा पर किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष ने 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की घोषणा की थी, किंतु एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इससे जांच की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।

श्री यशपाल आर्य ने कहा कि अब श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए हैं और मंदिर समिति के अध्यक्ष पुनः आंतरिक जांच समिति से जांच कराने की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरोप स्वयं अध्यक्ष के निजी स्टाफ से जुड़े व्यक्तियों पर लगाए जा रहे हों, तब उसी व्यवस्था द्वारा गठित जांच समिति से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के सर्वोच्च केंद्र हैं। ऐसे में इन मंदिरों से जुड़े किसी भी प्रकार के वित्तीय अनियमितता के आरोप केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर विषय हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि इन सभी मामलों की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र जांच समिति से कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता हो तो उत्तराखंड विधानसभा की सर्वदलीय जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास पूरी तरह बहाल हो सके।

Previous Post

मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

Next Post

धामी सरकार का ₹495 करोड़ का बड़ा तोहफा, कुंभ से सड़कों तक कई परियोजनाओं को मंजूरी

Related Posts

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल
उत्तराखंड

August 31, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

August 31, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

Dehradun, IN
Monday, August 31, 2026
Patchy rain nearby
29 ° c
55%
8.3mh
28 c 24 c
Tue
26 c 21 c
Wed

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

ऋषिकेश, 31 अगस्त 2026। बदरीनाथ हाईवे पर ब्यासी के समीप मालाकुंठी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।...

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31...

उत्तराखण्ड

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

ब्यासी के मालाकुंठी में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौके पर मौत; दो महिलाएं घायल

August 31, 2026
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In