• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Monday, August 31, 2026
29 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण

Wave of Sas News by Wave of Sas News
August 26, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
0
विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण
Share on FacebookShare on Twitter

प्रशिक्षण, आधुनिक अवसंरचना एवं विशेषज्ञ आपदा प्रतिक्रिया क्षमता का लिया जायजा

देहरादून, 26 अगस्त 2026। विश्व बैंक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर श्री पास्कल डोनोहो ने बुधवार को अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का भ्रमण किया। यह उच्चस्तरीय भ्रमण उत्तराखण्ड में विकसित की गई आधुनिक आपदा प्रबंधन व्यवस्था, विशेषज्ञ रेस्क्यू क्षमता, प्रशिक्षण प्रणाली एवं तकनीकी संसाधनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं, प्रथम फेज में पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों एवं आधुनिक आधारभूत संरचना का विस्तृत अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, ट्रेनिंग ब्लॉक, कैनाइन यूनिट एवं एसडीआरएफ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीमों की त्वरित तैनाती, अभियान की निगरानी, संचार व्यवस्था एवं कमांड एंड कंट्रोल प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा विश्व बैंक समूह के प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक एवं भौगर्भिक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाली विभिन्न आपदा चुनौतियों तथा उनसे निपटने के लिए एसडीआरएफ द्वारा विकसित की गई विशेषज्ञ रेस्क्यू क्षमताओं, प्रशिक्षण प्रणाली, तकनीकी दक्षता एवं आधुनिक उपकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल को पर्वतीय क्षेत्रों, नदी-घाटियों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों एवं अन्य आपदा संभावित स्थानों पर एसडीआरएफ द्वारा संचालित विभिन्न रेस्क्यू अभियानों की कार्यप्रणाली तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया प्रणाली से भी अवगत कराया गया। इस दौरान आपदा के समय खोज एवं बचाव, पीड़ितों का पता लगाने, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कार्मिकों को दिए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी भी साझा की गई।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसडीआरएफ की कैनाइन यूनिट एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान आपदा के समय प्रशिक्षित श्वान दस्ते की भूमिका, खोज एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

भ्रमण के समापन अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी एवं श्री बी.बी. गणनायक द्वारा श्री पास्कल डोनोहो को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित केस स्टडी बुक भेंट की गई। इस पुस्तक में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों, अपनाई गई रेस्क्यू रणनीतियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तथा अभियान से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुभवों एवं सीख को संकलित किया गया है।

विश्व बैंक समूह के प्रतिनिधिमंडल का एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भ्रमण उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन क्षमता, प्रशिक्षण उत्कृष्टता, आधुनिक आधारभूत संरचना एवं विशेषज्ञ रेस्क्यू व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। यह भ्रमण आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा।

वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के भ्रमण के दौरान वाहिनी में उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत व श्री संजय उप्रेती, क्वार्टर मास्टर श्री आनंद रावत, इंस्पेक्टर श्री प्रमोद रावत, सूबेदार मेजर श्री जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन

Next Post

₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी का वांछित आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Related Posts

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं
उत्तराखंड

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

Dehradun, IN
Monday, August 31, 2026
Patchy rain nearby
29 ° c
56%
7.9mh
29 c 24 c
Tue
26 c 21 c
Wed

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31...

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

देहरादून समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा; सभी विभाग हाई अलर्ट पर...

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In