Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

एमडीडीए और प्रशासन का संयुक्त अभियान, विवादित परिसर किया सील

देहरादून,। जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने डोईवाला क्षेत्र में एक कथित अनधिकृत धार्मिक परिसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव स्थित एक दो मंजिला भवन के संबंध में निर्माण मानकों और भूमि उपयोग को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 800 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित भवन का नक्शा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं था। साथ ही भवन के उपयोग को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

 

निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत एसडीएम डोईवाला और एमडीडीए की संयुक्त टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भवन से संबंधित मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण कार्यों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि उक्त परिसर को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें और आपत्तियां सामने आ रही थीं। प्रशासन ने आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top