Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

भारत की T20 विश्व कप जीत पर देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल सिन्हा ने आईसीसी चेयरमैन को भेजा बधाई पत्र, गीता की भेंट

भारत की T20 विश्व कप जीत पर देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल सिन्हा ने आईसीसी चेयरमैन को भेजा बधाई पत्र, गीता की भेंट


देहरादून:

8 मार्च को भारत की ऐतिहासिक T20 विश्व कप जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में राजधानी देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता और जन जागरण अभियान समिति के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह को पत्र लिखकर भारतीय टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दी है।

 

अपने पत्र में स्वप्निल सिन्हा ने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जय शाह के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ आईसीसी चेयरमैन के मार्गदर्शन और प्रेरणा की भी प्रशंसा की।

 

स्वप्निल सिन्हा ने बधाई पत्र के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई के चेयरमैन मिथुन मन्हास, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और फाइनल खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद्गीता उपहार स्वरूप स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी है। उन्होंने बताया कि यह गीता भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में स्पर्श कर खिलाड़ियों के मंगलमय जीवन की कामना के साथ भेजी गई है।

 

साथ ही उन्होंने आईसीसी चेयरमैन से अनुरोध किया है कि पत्र प्राप्त होने के बाद इसकी सूचना उन्हें भी देने की कृपा करें।

 

स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि भारत की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top