Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

मोहब्बेवाला के पास ट्रक पलटने से हाईवे जाम, पुलिस ने यातायात किया डायवर्ट

देहरादून। क्लेमेंटाउन के अंतर्गत सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल से भरा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण देहरादून से सहारनपुर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया, जिससे मुख्य मार्ग के साथ-साथ आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दोनों ओर से यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाकर यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात के दबाव को कम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कुछ समय तक उक्त मार्ग के प्रयोग से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top