Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण।

वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण।

घटना में चोरी किए गए लाखों रुपए के सामान के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त ऑटो को किया सीज़

एस एस पी दून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वादी श्री सुधीर चौधरी पुत्र वृंदाज्ञान चौधरी निवासी 15 रेस्ट कैंप रेलवे रोड कोतवाली नगर देहरादून द्वारा थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि बल्लूपुर चौक स्थित उनके शोरूम से अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 12/13 अप्रैल 26 की देर रात्रि A.C के कंप्रेशर चोरी कर लिये गए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली बसंत विहार पर मु0अ0सं0 : 76/26 धारा 305 (A) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

 

 


पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर साधु राम इंटर कॉलेज के पास एक संदिग्ध ऑटो ई रिक्शा संख्या UK 07TE 6306 को रोक कर चेक किया गया तो चालक द्वारा अपना नाम निरंजन कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी लालपुल नियर विशाल मेगा मार्ट थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून बताया एवं *ई-रिक्शा चेक करने पर ई रिक्शा के अंदर एक 1. कंप्रेसर रंग सफेद 2. 06 बंडल छोटे 3. 12 बंडल बड़े तांबे गोल नुमा पत्तीयो के रखे मिले। सामान के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई संतुष्ट जवाब नही दे पाया, सख्ती से पूछने पर उंसके द्वारा उक्त सामान को कुछ दिन पूर्व बल्लूपुर चौक पर स्थित एक शोरूम तथा लक्ष्मण चौक के पास से चोरी करना बताया गया। अभियुक्त को मौके से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। लक्ष्मण चौक क्षेत्र से चोरी हुए सामान के संबंध में कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 : 143/ 26 पंजीकृत है ।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

निरंजन कुमार पुत्र तेजपाल निवासी लालपुल नियर विशाल मेगा मार्ट थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून मूल पता बरला पोस्ट बवला थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष

अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 : 76/26 धारा 303(2)/ 317 (2) बीएनएस चालानी थाना बसंत विहार

2. मु0अ0सं0 : 143/26 धारा 305(A)/331(4) 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर

बरामदगी
(1) एसी कंप्रेशर रंग सफेद = 01
(2) तांबे गोलनुमा पत्तियां बड़े बंडल = 12
(3) तांबा गोलनुमा पत्तियां छोटे बंडल = 06
कीमती 8,85,000/रु

पुलिस टीम
(1) Addsi विनय प्रसाद भट्ट
(2) का. संजीव कुमार
(3) का. विपिन कुमार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top