Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए एनडीएमए और यूएसडीएमए प्रतिबद्ध

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेंबर सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल ;अप्राद्ध सैय्यद अता हसनैन ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीएमए और यूएसडीएमए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक यात्री चारधाम यात्रा कर सुरक्षित अपने घर को लौटे। इसी उद्देश्य से गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा 24 अप्रैल को चारधाम यात्रा पर केंद्रित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।


मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चारधाम यात्रा को लेकर एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल के तहत टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेंबर सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल (अप्रा) सैयद अता हसनैन ने संबोधित करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल एक अवसर है, अपनी क्षमताओं, तैयारियों तथा संसाधनों की ताकत को पहचानने तथा परखने का और यह समझने का कि आपदा के समय उनका बेहतर से बेहतर उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि फरवरी माह में यूएसडीएमए द्वारा फारेस्ट फायर पर बहुत ही अच्छे ढंग से शानदार मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उन्होंने इसके लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन को बधाई दी और कहा कि फारेस्ट फायर को लेकर आयोजित इस मॉक ड्रिल की सभी राज्यों में तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि आपदाओं का सामना करने के लिए सबसे जरूरी है, आपदाओं से सीखना। यदि आपदाओं से मिली सीख पर कार्य कर लिया जाए तो बड़ी से बड़ी आपदाओं का भी प्रभावी तरीके से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के नागरिकों में जागरूकता का स्तर काफी ऊंचा है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार तथा यूएसडीएमए द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top