Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

बालिकाओं संग धामी ने सुनी ‘मन की बात…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक प्रभावशाली मंच बन चुका है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियां साझा कर जनसामान्य को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिए जाने वाले संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रहे हैं और राज्य सरकार ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का आह्वान किया। साथ ही देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने तथा आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।

 

छात्राओं से किया संवाद

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद कर कार्यक्रम के संबंध में उनकी प्रतिक्रियाएं और सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रुचिकर गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास ही बड़े बदलावों की नींव रखते हैं। जब कोई व्यक्ति अच्छे कार्य करता है तो उससे प्रेरित होकर अन्य लोग भी समाजहित में आगे आते हैं, जिससे सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से किए गए कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

 

इस अवसर पर विधायक श्री महंत दलीप सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top