Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

कल देहरादून के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विकसित भारत की ओर एक और कदम-विकसित कृषि संकल्प अभियान तेजी से किसानों तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में कल देहरादून आ रहे हैं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। 29 मई से शुरू हुआ यह राष्ट्रीय अभियान अब तक लाखों किसानों तक पहुँच चुका है। कल, 5 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री उत्तराखंड के रायपुर ब्लॉक के ग्राम पाव वाला सोडा में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम भी किसानों की समस्याओं पर तकनीकी सुझाव देगी। स्थानीय किसान केन्द्र सरकार के इस कार्यक्रम से बहुत उत्साहित है। वहीं कल दोपहर में कृषि मंत्री हिमालयन कल्चरल सेंटर, गढ़ी कैंट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान आईसीएआर और आईआईएसडब्ल्यूसी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ के तहत प्रदेश के व्यापक क्षेत्र भ्रमण और तकनीकी सहायता अभियान चला रहा है। इसी के तहत संस्थान की वैज्ञानिक टीमों ने चंपावत, डोईवाला, रायपुर, भगवानपुर और विकासनगर ब्लॉक के 12 गांवों का दौरा कर 593 किसानों से संवाद किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि हमारा उद्देश्य वैज्ञानिक सलाह से किसानों को सशक्त बनाना और मृदा क्षरण को नियंत्रित कर टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। इस दौरान वैज्ञानिकों ने मृदा संरक्षण के लिए कई उपाय सुझाए। साथ ही, किसानों को खरीफ फसलों के लिए रणनीतिक सुझाव भी दिए गए।आईसीएआर और आईआईएसडब्ल्यूसी की यह पहल न केवल किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दे रही है, बल्कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में जलवायु-स्मार्ट और पर्यावरण संतुलित खेती के लिए ठोस बुनियाद भी तैयार कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top