Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

 उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गजों के नाम पर हो रहा है मंथन !

 उत्तराखंड भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गजों के नाम पर हो रहा है मंथन !

  धामी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा के बीच उत्तराखंड भाजपा को भी नवरात्र में नया मुखिया मिल सकता है। इसके लिए पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित करेगा। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा का नया मुखिया कौन होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

संभावित दावेदारों की सूची

  1. महेंद्र भट्ट – भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की दावेदारी काफी मजबूत है। महेंद्र भट्ट संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं, लेकिन प्रेमचंद अग्रवाल विवाद मामले में उनका नाम आने से उनकी दावेदारी कमजोर हो सकती है
  2. आदित्य कोठारी – आदित्य कोठारी भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री है. उनकी संगठन और मजबूती और उनका सभी के साथ सौम्य व्यवहार उनको अलग बनाता है। साथ ही ब्राह्मण नेता हैं, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री पहाड़ी क्षेत्र के ठाकुर सामुदाय से आते हैं ऐसे में ब्राहम्ण और ठाकुर समुदाय के संतुलन को बनाया जा सकता है। 
  3. डॉ रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के भी प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना है, वह काफी समय से बिना किसी जिम्मेदारी के हैं. ऐसे में पार्टी उन्हें नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उनके अनुभव का लाभ ले सकती है.
  4. आशा नौटियाल – भाजपा महिला मौर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल महिला चेहरे के रूप में उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी महिला चेहरे पर भी दांव लगा सकती है.
  5. दीप्ती रावत भारद्वाज- दीप्ती रावत भारद्वाज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हैं, उत्तराखंड में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ाने की पूरी उम्मीद थी। हांलाकि बाद में पार्टी ने डोईवाला से बृज भूषण गैरोला को टिकट दे दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी इस बार दीप्ती रावत भारद्वाज को इस बार कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है।

भाजपा के संविधान के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मंडल व जिला इकाइयों के अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस दृष्टि से देखें तो राज्य में भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा मंडल इकाइयों का गठन कर चुकी है, जबकि 19 सांगठनिक जिला इकाइयों में से 18 में अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top