Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, 2027 चुनाव में हैट्रिक जीत का लिया संकल्प, विपक्ष पर साधा निशाना

 

स्थापना दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में हैट्रिक जीत का संकल

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया… इस दौरान पार्टी नेताओं ने 2027 के चुनाव में लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य तय किया।

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी ध्वज फहराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन की उपलब्धियों को याद किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने कठिन परिस्थितियों और विपक्ष की षड्यंत्रकारी राजनीति के बीच दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर तय किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण को इसका मुख्य आधार बताया।

 

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए काम करती रही है। उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के विकास को भी उन्होंने इसी दिशा में अहम कदम बताया।

वहीं, महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें नई ऊर्जा देता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे… भाजपा ने इस मौके पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाने की भी बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top