Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

कांग्रेस का हाथ—उत्तराखंड विरोधी समाजवादी पार्टी के साथ: दीप्ति रावत भारद्वाज

देहरादून, 22 फरवरी।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड की राजनीति में न कोई ठोस जनाधार है, न संगठनात्मक उपस्थिति और न ही कोई विश्वसनीय जनविश्वास। ऐसे दल के साथ कांग्रेस का हाथ मिलाना उसकी राजनीतिक दरिद्रता और सत्ता के लिए किसी भी सीमा तक जाने की मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी वही राजनीतिक शक्ति है, जिसने उत्तराखंड राज्य के निर्माण का खुलकर विरोध किया था। जब पूरा पहाड़ अपने अधिकारों और अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर था, तब इन दलों की भूमिका आंदोलन को कमजोर करने की रही। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, माताओं–बहनों के साथ दुर्व्यवहार और जनभावनाओं के दमन की घटनाएँ आज भी प्रदेश की सामूहिक स्मृति में अंकित हैं।

 

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि आज कांग्रेस का ऐसे दल के साथ गठबंधन करना यह प्रमाणित करता है कि वह उत्तराखंड की भावनाओं के प्रति कभी ईमानदार नहीं रही। जिन शक्तियों ने राज्य निर्माण की आकांक्षा का विरोध किया, आज उन्हीं के साथ राजनीतिक स्वार्थ के लिए मंच साझा करना उत्तराखंड की अस्मिता और बलिदानी आंदोलनकारियों के संघर्ष का खुला अपमान है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सजग है और वह जानती है कि कौन प्रदेश के स्वाभिमान के साथ खड़ा रहा और कौन अवसरवाद की राजनीति करता रहा। भारतीय जनता पार्टी राज्य आंदोलन की भावना, शहीद आंदोलनकारियों के सम्मान और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ सदैव प्रतिबद्ध रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस विचारहीन और अवसरवादी गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी और उत्तराखंड की अस्मिता के साथ खड़े दलों के पक्ष में अपना स्पष्ट निर्णय देगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top