Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62% मैपिंग पूर्ण — अधिकारियों को समयबद्धता के निर्देश


देहरादून, दिनांक 02 मार्च 2026 (सूवि)। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार, देहरादून में जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ को निर्देशित किया कि वे बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करें। जिन बूथों पर मैपिंग कार्य का प्रतिशत कम है, वहां तहसील स्तर से अधिकारी व कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में अब तक कुल 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विधानसभा वार प्रगति इस प्रकार है—

चकराता: 99.03%

विकासनगर: 70.47%

सहसपुर: 71%

धर्मपुर: 56.94%

रायपुर: 62.64%

राजपुर: 61.19%

देहरादून कैंट: 61.36%

मसूरी: 63.52%

डोईवाला: 70%

ऋषिकेश: 60.87%

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी, तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top