Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव में हैट्रिक का संकल्प

 

 

पार्टी आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक भी आयोजित करने जा रही है जो लोकसभा अनुसार होगी। जिसमें संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और जो थोड़े बहुत कार्य शेष रह गए हैं उनको लेकर चर्चा की जाएगी। ताकि उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और सरकार के कामों का लाभ अधिक से अधिक जनता को प्राप्त हो।

 

इसी तरह मार्च माह में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। विशेषकर नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पार्टी के साथ अधिक संख्या में जोड़ा जाए।

पार्टी इस बार सभी 70 विधानसभा में जनता का अधिक से अधिक आशीर्वाद हासिल करने की दृष्टि से आगामी कार्यक्रम संचालित करेगी।

 

2027 विधानसभा चुनावों में हैट्रिक हासिल करने के संकल्प पर आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top