Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

“पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना बसंत विहार क्षेत्र के ऋषिविहार में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्टॉकिंग, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने जैसे मामलों से सावधान रहने की अपील की। साथ ही फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन) तथा 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़ाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top