*वीर नारियों को किया सम्मानित ,मेघावी छात्र/छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ*
आज दिनांक 18मार्च 2026
गोर्खाली सुधार सभा की भारूवाला ग्रांट शाखा का वार्षिक अधिवेशन मंदिर परिसर स्थित गोर्खा संघ कार्यालय भारूवाला में शाखा के कर्मठ अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह क्षेत्रीजीकी अध्यक्षता मे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष जी ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया |तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्य एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया | | केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्य, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |

*🌸इस अवसर पर शाखा के इन मेघावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु केंद्रीय अध्यक्ष जी द्वारा छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की गईं* :-
१) आशीष उपाध्याय
२) संजना उपाध्याय
३)अक्षरा थापा
४)वीनस थापा
५) रिषिता विश्वास राई
६) आशुतोष थापा
७)स्वास्तिक कुमार तमांग
८) जाह्नवी गुरूंग
९)सार्थिका गुरूंग
अध्यक्ष श्री पदम सिंह जी ने भारूवाला ग्रांट अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह क्षेत्री जी एवं शाखा के कार्योंकी सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की |
*सम्मानित विभूतियां*
1)आदित्य गुरूंग -नेशनल ताइक्वांडो
2) पुष्कर शर्मा आई०ए०एस प्रतिभागी
इस अवसर पर श्री एल०बी० थापा , श्री अशोक लिम्बु, श्री आनंद गुरूंग, श्री रविन कुमार राई, श्री के०बी०गुरूंग, श्री रवि विश्वास राई , सुमन गुरूंग शाखाके वरिष्ठ महानुभाव मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे..