Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर देहरादून में भव्य आयोजन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन व स्मारिका विमोचन सम्पन्न

देहरादून | 19 अप्रैल 2026 (रविवार)

चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं हवन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के स्वागत हेतु बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं गीत वंदना प्रस्तुत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं चरित्र पर विस्तृत व्याख्यान दिए। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

भोजन प्रसाद के उपरांत आयोजित दूसरे सत्र में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विवाह योग्य युवाओं का परिचय कराया गया, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला।

महासभा के अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा ने अपने धन्यवाद भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री उमाशंकर शर्मा एवं जी.आर. नौटियाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर महासभा के संरक्षक लालचंद शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मेयर सुनील गामा, उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, संयोजक कल्याण चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही महिला पदाधिकारियों में सावित्री शर्मा, अरुण वाला शर्मा, प्रतिभा शर्मा, नीलम शर्मा, शशिकला शर्मा समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों जैसे महाकाल सेवा समिति, शाकम्बरी माता सेवा समिति, पृथ्वीनाथ सेवा समिति और बालाजी सेवा समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को और भी भावनात्मक बना दिया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top