स्वास्थ्य विभाग को 84 नए एमबीबीएस डाक्टर मिल गए हैं-स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य विभाग को 84 नए एमबीबीएस डाक्टर मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पासआउट इन बांडधारी डॉक्टरों को प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन को राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 84 बांडधारी डॉक्टरों को तैनाती दी गई।

इन डॉक्टरों को संबंधित सीएमओ प्राथमिकता के आधार पर खाली पदों के आधार पर अस्पताल आवंटित करेंगे। पौड़ी, अल्मोड़ा में 15 डॉक्टरों, पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर में छह, चमोली, रूद्रप्रयाग में नौ नौ, उत्तरकाशी, टिहरी में सात, सात चम्पावत में पांच डॉक्टर को भेजा गया है। डॉक्टरों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम, पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में दी जाएगी। 20 दिन के भीतर तैनाती स्थान पर योगदान देना होगा। अपनी योगदान आख्या संबंधित जिले के सीएमओ को देनी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top