Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

यमुनोत्री धाम में “स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना, अविरल यमुना” अभियान के तहत चलाया गया सफाई अभियान

क्षेत्राधिकारी यमुनोत्री / सहायक सेनानायक,SDRF श्री सुशील रावत के कुशल पर्यवेक्षण में “स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना, अविरल यमुना” अभियान के अंतर्गत एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम द्वारा यमुनोत्री धाम स्थित मंदिर परिसर, यमुना घाट, हनुमान मंदिर एवं काली कमली क्षेत्र में गहन सफाई कार्य संपन्न कराया गया।

इस अभियान में SDRF के साथ-साथ जनपद पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी टीमों ने एकजुट होकर यमुना नदी क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरा व अन्य अपशिष्टों को साफ करते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम में स्वच्छता बनाए रखने हेतु यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्षेत्राधिकारी श्री सुशील रावत ने अभियान में सम्मिलित सभी अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top