Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

ऋषिकेश में गुम हुए दो मासूम बच्चों को दून पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार ने जताया आभार

ऋषिकेश: देहरादून पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई से दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलाकर मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में कार्यरत ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गुम हुए दो नाबालिग बच्चों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को मखसूधन पुत्र सूक्त महतो, निवासी मकान संख्या-157, शीशमवाड़ा, मुनि की रेती (जनपद टिहरी गढ़वाल) ने कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दी कि उनके 8 और 10 वर्षीय दो बच्चे अचानक लापता हो गए हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित आसपास के सभी संभावित स्थानों पर व्यापक तलाश अभियान चलाया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आमजन से भी पूछताछ की गई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को ऋषिकेश आईएसबीटी (बस अड्डा) क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और देहरादून पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक शैलेन्द्र ममगाईं
  • कांस्टेबल सुनील कुमार
  • कांस्टेबल शंकर बिजलवान
  • कांस्टेबल कुंदन चंद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top