Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

हल्द्वानी। गोरापड़ाव डकैती कांड: पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा, तमंचे-कारतूस समेत 1.40 लाख की नकदी बरामद

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त की रात हुई बहुचर्चित डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार और लूटी गई 1.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर जिले के साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को 27 अगस्त की रात हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने बोला था धावा

19 अगस्त की रात गोरापड़ाव क्षेत्र में 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस और गैराज में धावा बोल दिया था। बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूट ली थीं। वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की थीं। जांच में एसओजी, साइबर टीम, क्राइम एक्सपर्ट, बीडीएस और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।

मुख्य सरगना समेत छह आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

पुलिस इससे पहले मामले के मुख्य सरगना समेत यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब साहब सिंह और गुरवंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है।

पुलिस ने दोनों नए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त वरना कार और 1.40 लाख रुपये की लूटी गई नकदी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस अब डकैती में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top