उत्तराखंड बोर्ड : सुधार परीक्षा द्वितीय के लिए आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम के परिणाम जारी करने के बाद अब सुधार परीक्षा द्वितीय की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।

बोर्ड के अपर सचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि सुधार परीक्षा प्रथम में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा द्वितीय में शामिल होने का एक और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बोर्ड स्तर पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आवेदन कार्यक्रम जारी होने के बाद पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार परीक्षा द्वितीय के लिए आवेदन कर सकेंगे।

सुधार परीक्षा द्वितीय का अवसर मिलने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो पहली सुधार परीक्षा में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। बोर्ड की ओर से आवेदन की तिथियां और परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी जल्द जारी की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top