Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

लालकुआं-बेंगलुरु विशेष ट्रेन को मिला नियमित दर्जा, नया नंबर जारी

लालकुआं। दक्षिण भारत के लिए लालकुआं से संचालित होने वाली लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन को रेलवे ने अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया है। इसके नियमित संचालन के लिए रेलवे की ओर से नया ट्रेन नंबर भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, नियमित ट्रेन के रूप में इसका संचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, अब इस ट्रेन का संचालन 15202-15201 नंबर के तहत किया जाएगा। ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को किराये में भी राहत मिलने की उम्मीद है। आमतौर पर विशेष ट्रेनों को नियमित दर्जा मिलने के बाद किराये में करीब 35 से 40 प्रतिशत तक की कमी हो जाती है।

वर्तमान में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से बेंगलुरु और मंगलवार को बेंगलुरु से लालकुआं के लिए संचालित होती है। नियमित दर्जा मिलने के बाद इस ट्रेन से उत्तराखंड और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा संचालन की नई तिथि की घोषणा किए जाने के बाद ट्रेन के समय और किराये से संबंधित स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी। यात्रियों को अब नियमित संचालन शुरू होने की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top