मसूरी रोपवे से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत! 1.32 करोड़ की नई सड़क का शिलान्यास, आवाजाही होगी आसान

देहरादून। दून-पुरूकुल से मसूरी के लाइब्रेरी चौक तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना से प्रभावित स्थानीय निवासियों के लिए सोमवार को राहत की पहल हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुरूकुल गांव में 1.31 करोड़ रुपये (131.77 लाख) की लागत से बनने वाले वैकल्पिक मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।

यह सड़क रोपवे परियोजना के लोअर टर्मिनल के ऊपर स्थित आवासीय क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बनाई जाएगी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

1.32 करोड़ रुपये से बनेगा डेढ़ किमी लंबा मोटर मार्ग

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल बड़ी विकास परियोजनाएं खड़ी करना नहीं, बल्कि उनसे प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना दोनों शहरों के बीच आवागमन को आसान बनाएगी व पर्यटन को नई गति देगी। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी आधारभूत सुविधा भी विकसित की जा रही हैं ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रोपवे के लोअर टर्मिनल से प्रभावित परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों की दैनिक आवाजाही को आसान बनाने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह रावत, किरन, अनुराग सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा
आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा
अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित
मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू
Dehradun, IN
Tuesday, September 1, 2026
Patchy rain nearby
26 ° c
74%
6.5mh
27 c 22 c
Wed
27 c 21 c
Thu

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.