• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Tuesday, September 1, 2026
25 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

Wave of Sas News by Wave of Sas News
September 1, 2026
in उत्तराखंड
0
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उत्तराखण्ड का प्रत्येक नागरिक इन वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

राज्य आंदोलन से जुड़े अपने अनुभवों को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा गोलीकांड ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के लिए चल रहे आंदोलन को नई दिशा दी और लोगों को अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हम सभी मिलकर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का निर्माण करें, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की धरती राज्य आंदोलन की तपोभूमि है। यदि इसे उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की जननी कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। राज्य निर्माण के संघर्ष को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी घटनाओं में राज्य आंदोलनकारियों ने अपने रक्त से उत्तराखण्ड का इतिहास लिखा है। यह राज्य हमें आसानी से या उपहार स्वरूप नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे अनगिनत राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा “उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों या उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण अधिनियम, 2023” लागू किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत पात्र राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की मासिक पेंशन 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये की गई है। राज्य आंदोलन के दौरान घायल एवं जेल गए आंदोलनकारियों को 7 हजार रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों को 5500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने के साथ ही उन्हें सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मातृशक्ति ने पृथक राज्य के निर्माण के लिए हुए आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्य निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास और राज्यहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक मूल्यों और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
कार्यक्रम को सांसद अजय भट्ट, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी एवं विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, दर्जाधारी राज्य मंत्री सुभाष बरथवाल, डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, श्री किशन सिंह किन्ना, श्री गंभीर सिंह धामी, श्री हुकम सिंह कुंवर, श्री रणजीत सिंह नामधारी, श्रीमती मोहिनी पोखरिया, मोहन पाठक, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, श्री दान सिंह रावत, श्री नंदन सिंह खड़ायत, श्री भगवान जोशी, श्री जीवन सिंह धामी, श्री अमित पांडे, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण श्री जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, श्री गौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Previous Post

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

Next Post

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Related Posts

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले

September 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

August 31, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

August 31, 2026
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

August 31, 2026
आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

August 31, 2026
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

August 31, 2026
राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

0
सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

0
सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

September 1, 2026
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

September 1, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

September 1, 2026
अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले

अल्मोड़ा में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, मलबे में दबे शव SDRF ने निकाले

September 1, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग के सदस्यों एवं शासन के मध्य बैठक आयोजित

September 1, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

September 1, 2026
Dehradun, IN
Tuesday, September 1, 2026
Patchy rain nearby
25 ° c
79%
6.8mh
27 c 22 c
Wed
27 c 21 c
Thu

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

by Wave of Sas News
September 1, 2026
0

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन...

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

by Wave of Sas News
September 1, 2026
0

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण...

उत्तराखण्ड

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

September 1, 2026
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

September 1, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम में ‘स्वच्छ गंगा, स्वच्छ ऋषिकेश’ मैराथन का भव्य आयोजन, 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

September 1, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In