ज्योलीकोट नैनीताल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही बस के हुए ब्रेक फेल

ज्योलीकोट नैनीताल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड की यात्री बसनंबर UK 04PA2641के ब्रेक फेल हो गए मगर चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से गहरी बस खाई में जाने से बच गई और वीरभट्टी के पास मार्ग पर ही पलट गई ।बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केमू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मोटर ऑनर्स की यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी वीर भट्टी पुल से पहले उक्त बस के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को जियो नेटवर्क के पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई। हालांकि पलटने के सूचना से हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top