लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बीते दिनों हुए भयावह हादसे के बाद लच्छीवाला से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने एनएचएआई के वसंत विहार स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल प्लाजा को यहां से हटाने के साथ टोल टैक्स में एक अप्रैल से होने जा रही वृद्धि को भी वापस लेने की मांग उठाई।

संयोजक गौरव चौधरी ने कहा कि लच्छीवाला टोल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दून-हरिद्वार हाईवे पर ढलान के कारण टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक टोल प्लाजा यहां से नहीं हटाया जाता, तब तक ट्रक-बस के लिए अलग लेन बनाई जाए। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि आमजन से मनमाना टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व पार्षद रमेश कुमार मांगू, सोनू तिवारी, पीयूष गौड़, जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, सागर मनवाल, अश्वनी बहुगुणा, मोहित नेगी, राजवीर सिंह नेगी, सुनील दत्त, प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top