*81वें शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा( आजाद हिंद फौज)को शत् शत्
*आज दिनांक 03मई 2026*
*उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं समस्त सहयोगी संस्थाओ द्वारा* —
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कैप्टन दल बहादुर थापाजी( आजाद हिंद फौज) के 81वें शहीद दिवस एवं मूर्ति अनावरण समारोह का भव्य आयोजन शेरबाग रोड,नवनिर्मित पार्क (डी डी कालेज के सामने) गढ़ी कैंट देहरादून में भारी वर्षा एवं खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया । मूर्ति अनावरण का समारोह समिति द्वारा आगामी तिथि को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा* |
*👉आज दिनांक 03मई 2026 शहीद कैप्टन द

ल बहादुर थापा जी एवं शहीद वीर केसरी चंदजी के शहीद दिवस पर –उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति के अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा जी की अध्यक्षता में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये* |
*समितिके अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ने अवगत कराया :—– शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है |उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज की टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए बर्मा कोहिमा सीमापर वीरता से लड़े पर दुर्भाग्यसे उन्हें 28 जून 1944 को अंग्रेजों ने युद्धबंदी बना लिया |उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर मृत्युदण्ड दिया गया | 03 मई 1945 को आजादी के दीवाने इस रणबाँकुरे ने हँसते हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाकर भारतमाता की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया | इनके अदम्य साहस और वीरता से प्रभावित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इन्हें कैप्टन पद से सम्मानित किया था* |
*भारत सरकार द्वारा प्रकाशित “हू इज हू इंडियन मारटायर्ज” के पृष्ठ संख्या 362 पर यह टिप्पणी अंकित है।*
*आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री बालकृष्ण बरालजी, श्री राजेंद्र मल्ल जी, श्रीमती पूजा सुब्बा चंद,श्री ओ० पी० गुरूंगजी , श्री बालकृष्ण बरालजी, समुदाय की विभिन्न संघ- संस्थाओं एवं उपजातीय समितियों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियों एवं युवाओं ने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये* ||