*सल्ट में भाजपा का बढ़ा कुनबा, 200 से ज्यादा युवाओं और महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन*
**अल्मोड़ा/सल्ट:*
अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा में भाजपा ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं और मातृशक्ति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का नेतृत्व सल्ट विधायक महेश जीना ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विधायक महेश जीना ने कहा कि सल्ट विधानसभा में हुए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया गया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।