Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

एलन देहरादून में सीबीएसई 10वीं के शानदार परिणाम का जश्न, 100% रिजल्ट से बढ़ाया मान

देहरादून :
 शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एलन देहरादून ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। सभी विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान परिसर में भव्य जश्न मनाया गया।

राजपुर रोड स्थित कैंपस में आयोजित समारोह में केक काटकर खुशी साझा की गई, वहीं ढोल की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। यह खास अवसर एलन के स्थापना के 38वें वर्ष के उपलक्ष्य में और भी यादगार बन गया।

इस मौके पर सेंटर हेड विनय माकिन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और फैकल्टी के मजबूत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि हर छात्र को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

उन्होंने आगे कहा कि एलन देहरादून की यह उपलब्धि उसकी सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना, नियमित मूल्यांकन, डाउट सॉल्विंग सेशंस और पूरे वर्ष दी गई सतत प्रेरणा का परिणाम है, जिससे छात्र आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ सके।

🌟 टॉपर्स की सूची:
संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। प्रमुख टॉपर्स में शामिल हैं—
हर्षा अरिप्रसाथ (500/500), रुद्राक्ष रावत (497/500), ईशान लखेड़ा (493/500), अनमोल बर्तवाल (493/500), नव्या सिंह (493/500), दिव्यन सिंह (492/500), स्वास्तिका पटेल (492/500), अंशिका यादव (490/500), चैतन्य देवराड़ी (489/500), सुकृति कंसल (488/500), अदिति सिंह (488/500), श्रेयाशी गरैन (487/500), सोनाक्षी अरोड़ा (487/500), प्रिशा मिश्रा (486/500) और शिवांगी सैनी (486/500) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एलन देहरादून की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top