मुख्यमंत्री धामी ने नव नियुक्त दायित्वधारियों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री आवास में नव नियुक्त दायित्वधारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किय गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने सभी दायित्वधारियों से राज्य के समग्र विकास एवं सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान सभी से जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं को लेकर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी केवल पदाधिकारी नहीं बल्कि जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिखाए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मार्ग पर चलते हुए सरकार राज्य विकास के लिए लगातार क्रियाशील हैं। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top