भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाएगी कांग्रेस: धस्माना

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने भगवान शिव, भगवान राम और देश—तीनों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के “असल चरित्र” को जनता के सामने उजागर करेगी।

शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम में सोने की कथित अनियमितताओं, अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए सैनिकों के मामले में केंद्र सरकार ने देश की जनता और संसद को गुमराह किया है।

 

धस्माना ने दावा किया कि इन घटनाओं से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था और देशवासियों का विश्वास आहत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यही वास्तविक चरित्र है और देश की जनता अब इसे समझने लगी है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। आगामी कार्यक्रमों में पार्टी के नेता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर इन विषयों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएंगे तथा भाजपा से जवाब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top