• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Monday, August 31, 2026
29 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

हिन्दू युवतियों का धर्मांतरण कर निकाह करने का पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे जाल से बची युवतियाँ; गिरोह का कनेक्शन जुड़ा इन देशों से

Wave of Sas News by Wave of Sas News
August 31, 2026
in अंतर्राष्ट्रीय, अपराध, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
हिन्दू युवतियों का धर्मांतरण कर निकाह करने का पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे जाल से बची युवतियाँ; गिरोह का कनेक्शन जुड़ा इन देशों से
Share on FacebookShare on Twitter

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • अवैध रूप से धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज किया एक और अभियोग
  • रानीपोखरी निवासी पीड़िता से पूछताछ में गिरोह के संपर्क में आयी बरेली निवासी एक अन्य पीड़िता की पुलिस को मिली थी जानकारी
  • पीड़ित युवतियों से पूछताछ में गिरोह का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन आया प्रकाश में, गिरोह के तार जुड़े पाकिस्तान और दुबई से
  • उत्तराखंड में सख्त धर्मांतरण कानून तथा यूसीसी लागू होने के कारण पीड़िताओं को बुलाया था दिल्ली
  • पीड़ित युवतियों को पाकिस्तान के मौलवियों के माध्यम से दिलाई जाती थी कुरान की शिक्षा
  • खास मोडस ऑपरेंडी के तहत परिवार से अलग-अलग पड़ी युवतियों को गिरोह से किया जाता था चिन्हित
  • युवतियों से सहानुभूति दिखाकर उनका विश्वास जीतते हुआ उन्हें इस्लाम धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित कर किया जाता था उनका ब्रेनवाश
  • पीडित युवतियो का ब्रेनवॉश करने के लिए गिरोह द्वारा मुस्लिम धर्म की उच्च शिक्षा प्राप्त युवतियों का किया जाता था इस्तेमाल
  • पीड़ित युवतियों को घर से भागने के लिए उकसाकर उन्हें गिरोह के सदस्यों द्वारा ले जाया जाता था दिल्ली
  • दिल्ली में युवतियों का धर्मांतरण कर मुस्लिम यूवको से कराया जाता था उनका निकाह
  • ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस द्वारा अपना धर्म व पहचान को छिपाकर महिलाओं को धोखा देने वाले व्यक्तियों को भी लगातार किया जा रहा चिन्हित

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में आज बड़ा खुलासा करते हुए दो ऐसी पीड़ित युवतियों को मीडिया के सामने पेश करने के साथ ही खुलासा किया कि अवैध तरीके से इनका धर्म बदलकर दूसरे धर्म में शादी/निकाह करने की कोशिश की जा रही थी जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया और मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां होने का पुलिस दावा कर रही है इसके साथ ही इन युवतियां के पास से हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म में धर्मांतरण करने के तमाम साहित्य बरामद किए गए हैं आज एसपी ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे दुनिया में भी व्यक्तियों का धर्मांतरण कर उन्हें देश के बाहर भेजा जाने की कोशिश की जा रही है अंतरराष्ट्रीय वीरो का पुलिस ने मामले में कनेक्शन होने की बात कही है उन्होंने बताया कि वादी अज्ञात ने थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून ने थाना रानीपोखरी पर इसी माह 18.7.2025 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिसमें वादी की पुत्री उम्र 21 वर्ष जो पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रही है शक होने पर जब हमने पूछताछ की तो पता चला कि कुछ मुस्लिम लडके व मुस्लिम लडकी जबरदस्ती मेरी बेटी को बहला फुसलाकर मुस्लिम बनाना चाहते हैं व मेरी बेटी को मुस्लिम बनाने के लिए पैसे व अन्य तरह के लालच दे रहे हैं जिससे मेरी बेटी अजीब व्यवहार कर रही है मेरी बेटी को कुछ मुस्लिम लडके नाम अब्दुर रहमान निवासी सहसपुर देहरादून, अबु तालिंब मुजफ्फरनगर, अयान दिल्ली, अमन दिल्ली, मुस्लिम महिला स्वेता निवासी गोवा पैसों का अन्य तरह का प्रलोभन देकर जबरदस्ती मुस्लिम बनाने का प्रयास कर रहे हैं मेरी बेटी का ब्रेनवास करा रहे हैं तथा मुझे शक है कि अन्य मुस्लिम पुरूष व अन्य मुस्लिम महिला सम्मिलित हो सकते हैं। इस पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधि 2018 बनाम अब्दुर्र रहमान आदि पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात ऋषिकेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और सभी बिन्दुओं पर जांच करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई। पीडिता की काउंसलिग के दौरान ये तथ्य प्रकाश में आये कि यह मामला केवल अन्तर्रराजीय का न होकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का है। साथ ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जनपद आगरा में प्रचलित धर्मांतरण के केस से भी जुडे हैं। इसके पश्चात आगरा पुलिस से सम्पर्क कर पीडिता द्वारा दी गई जानकारी को आगरा पुलिस के साथ शेयर किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय गैंग से जुडे होने तथा इस सम्बन्ध में आगरा पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार किये गये कुछ अभियुक्तों की संलिप्तता जनपद देहरादून में चल रही विवेचना में भी होना पाया गया।

दौराने विवेचना पाया गया कि जब पीडिता उर्फ मरियम नाबालिग थी तो फेस बुक के जरिये इसकी दोस्ती अबु तालिब पुत्र फारूखी निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से हुई जिसने इसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि इस्लाम अपनाने पर उसकी जिन्दगी बहुत अच्छी हो जायेगी। उक्त अबू तालिब द्वारा व्हटशएप पर पीडिता को कलमा भेजकर उसे पढवाकर बताया कि अब तुम मुस्लिम बन चुके हो और उसे मरियम नाम दिया। उक्त अबू तालिब ने उसे अपने धनबाद झारखण्ड के दोस्त अयान से सोशल मीडिया के जरिये मिलवाया और पीडिता को उसके घर से भगाकर अयान के साथ निकाह करने का षडयंत्र रचा।

इसके साथ उसने अपने परिचित हिन्दू धर्म से धर्मान्तरण कर मुस्लिम धर्म आये 1. आयशा उर्फ कृष्णा (गोवा) 2. अब्दुर रहमान उर्फ रूपेन्द्र प्रताप सिंह (सहसपुर) 3. अब्दुल रहमान उर्फ महेन्द्र पाल सिंह (दिल्ली) से सम्पर्क करवाया और आयशा उर्फ कृष्णा के माध्यम से पीडिता के धर्मान्तरण के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त की। आयशा ने अबुतालिब को पैसे देकर उसके माध्यम से पीडिता को आनलाईन कपडे भिजवाये तथा पीडिता को घर से भागने के लिए एक फोन व सिम उपलब्ध करवाया। अयान द्वारा पीडिता को एक वीडियो भेजकर पीडिता को बताया कि भेजे गये सिम से एक बार ओटीपी प्राप्त कर व्हटशएप बिजनेस डाउनलोड करना है और उसके बाद फोन की बैटरी निकालकर फोन के 2 टुकडे कर फोन और बैटरी पानी से भरी बाल्टी में 2 दिन तक रखकर कूडे में फेंक देना है और जब तक वह सुरक्षित रूप से बाहर नहीं निकलती है (तालिब की भाषा में इसे रेस्क्यू कहते हैं), केवल व्हटशप से ही बात करनी है।

पीडिता को रानीपोखरी से बाहर निकालने के लिए अब्दुर रहमान द्वारा भी लगातार सम्पर्क किया गया व तालिब व आयशा के सम्पर्क में रहकर रानीपोखरी तक कैब भी भेजी गई परन्तु पीडिता द्वारा अन्तिम समय पर घबराकर बाहर निकलने से इन्कार कर दिया गया। उक्त अभियुक्तों द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार पीडिता को सकुशल रूप से निकालकर दिल्ली में अब्दुल रहमान के घर सेफ हाउस में रखा जाना था बाद में मौका देखकर उसका धर्मान्तरण कराकर अयान से निकाह कराया जाना था।

अब्दुल रहमान द्वारा इस कार्य के लिए एक अन्य पीडिता उर्फ सुमैया को भी प्रेरित किया गया था और उसके खाते में 25,000/- रूपये भी डाले थे। परन्तु काम न होने पर उसके द्वारा पैसे वापस मंगा लिये थे।

> पीडिता मरियम से जुडे उक्त मामले में गहनता से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि इससे जुडे एक मामले में देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र की एक अन्य लडकी उर्फ सुमैया भी इस मामले से जुडी है, जिससे मिलकर उसकी काउंसलिंग की गई और उसके घरवालों को इस सम्बन्ध में सूचित किया गया।

इसी क्रम में वादी अज्ञात द्वारा एक शिकायत थाना प्रेमनगर पर दर्ज कराई जिसमें उसकी बहन उर्फ सुमैया उम्र 28 वर्ष जो पढाई करने के लिए बरेली से देहरादून आई थी, को बहला फुसलाकर और प्रलोभन देकर कुछ गैर हिन्दू लोगों के द्वारा धर्मान्तरण के लिए ब्रेनवाश किया गया और एक बडा गिरोह बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए दबाव बना रहे हैं जिसमें आयशा उर्फ कृष्णा सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 126/25 धारा 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार अधि 2018 बनाम आयशा उर्फ कृष्णा आदि पंजीकृत कराया गया। अब तक की पूछताछ में पाया गया है कि, 28 वर्षीय पीडिता उर्फ सुमैया जो मूल रूप से बरेली की रहने वाली है, प्रारम्भ से ही केन्द्रीय विधालय में पढी है और गणित में बीएससी की हुई है तथा पढाई में कुशाग्र है।

कालेज के दौरान एनसीसी में सी सर्टिफिकेट प्राप्त है तथा बहुत अच्छी पेंटर भी है जिसने फाईन आर्टस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उक्त पीडिता का अपने परिवारजनों से कुछ कारणवश तालमेल न होने के कारण बरेली की रहने वाली एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हुई जिसने इसका विश्वास जीतकर धीरे-धीरे इस्लाम धर्म के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताकर और मुस्लिम साहित्य उपलब्ध करवाकर इसका सम्पर्क कश्मीर की एक युवती से कराया, जिसने इसे कुरान की तालीम ZOOM APP के माध्यम से दी। कश्मीर के पुलवामा की रहने वाली कुरान की तालीम देने वाली उक्त युवती द्वारा इसे रमजान में कश्मीर भी बुलवाया गया और इसे प्रभावित करते हुए इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी दौरान यह पीडिता कश्मीरी युवकों के सम्पर्क में भी सोशल मीडिया के माध्यम से आई। इन सभी लोगों ने मिलकर इसे धर्मान्तरण के लिए प्रेरित किया। देहरादून पढाई के दौरान पीडिता के द्वारा अपनी बनाई पेंटिंग के प्रचार व बिक्री के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया, क्योंकि वह इस दौरान देहरादून में वाल पेटिंग के काफी काम भी कर रही थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के दौरान व पूर्व में सम्पर्क में आये लोगों के द्वारा पीडिता को यह बताने पर कि जो लोग दूसरे धर्म से इस्लाम धर्म में आ जाते हैं वह Reverted Muslim कहलाते हैं और पूरे संसार में ऐसे लोग काफी संख्या में हैं, जिन्हे सोशल मीडिया में आसानी से ढूढा जा सकता है। कुछ लोगों के द्वारा सलाह दिये जाने पर पीडिता द्वारा Revert To Islam नाम के कई ग्रुप ज्वाईन किये जिनमें इसके सम्पर्क में पाकिस्तान, इजिप्ट, यू०के० व अन्य मुस्लमि देशों के अलग-अलग लोग आये, जिन सबने मिलकर इसको इस्लाम के प्रचार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पीडिता के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसने एक पाकिस्तानी एप्लीकेशन लूडो स्टार डाउनलोड किया और वह पाकिस्तानियों के साथ लूडो खेलने लगी। उसने यह भी बताया कि जब उन लोगों से मेरी चेट होने लगी और उन्हें लगने लगा कि मुझे इस्लाम में रूचि है तो वह मेरा स्वागत ग्रुप में बहुत गर्मजोशी और एक सेलीब्रेटी के रूप में करते थे, जिससे मुझे और अच्छा लगता था और इस्लाम धर्म के लिए के लिए मेरा झुकाव और ज्यादा बढ गया था। इसी दौरान पीडिता की बरेली की दोस्त ने वर्ष 2022 में इसे आनलाईन जूम पर कलमा पढाकर कहा कि अब तुम्हारा धर्मान्तरण हो चुका है और तुम्हें अब मुस्लिम रीति रिवाज से ही आगे की जिन्दगी गुजारनी है।

> लूडो खेलने के दौरान पीडिता की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले मौलवी तनवीर अहमद से हुई, जिसने पीडिता को निशुल्क कुरान पढाने का प्रस्ताव दिया। उक्त मौलवी आनलाईन कुरान की क्लाश कई लोगों को देता था जिनमें भारत से भी कई लोग जुड़े थे।

> लूडो खेलने के दौरान ही पीडिता की दोस्ती तहसीन नाम के पाकिस्तानी से हुई जो दुबई में नौकरी करता था। तहसीन का एक दोस्त सुलेमान जो देहरादून का है, वह भी दुबई में ही नौकरी करता है। तहसीन के माध्यम से ही पीडिता की पहचान सुलेमान से हो गई।

> पीडिता कुरान पढाने वाले मौलवी तनवीर अहमद को कुरान पढने का शुल्क देना चाहती थी तो जब उसने इस सम्बन्ध में अपने पाकिस्तानी दोस्त तहसीन से सम्पर्क किया तो उसने सलाह दी कि अगर तुम सीधे मौलवी साहब के खाते में पैसे डालोगे तो शक के दायरे में आ जाओगे। भारत के ही कुछ अन्य लोग जो मौलवी साहब को पैसे भेजना चाहते हैं, उन्हे हम तुम्हारे खाते में डाल देंगे और तुम मेरे दोस्त सुलेमान के भारत के खाते में डाल देना। मैं दुबई में उनसे पैसे ले लूगा और मौलवी साहब तक पाकिस्तान पहुंचा दूंगा। पीडिता द्वारा उन लोगों की बातों में आकर ऐसा ट्राजेक्शन किया, जिसकी पुष्टि विवेचना में हो रही है।

पौडिता उर्फ सुमैया को सम्पर्क में आने वाले कई लोगों के द्वारा इस्लाम से जुडने व इसकी अच्छाईयां बताकर अन्य लोगों को भी इस्लाम से जोडने के लिए समय-समय पर प्रेरित किया जाता रहा। चूंकि उत्तराखंड में सख्त धर्मांतरण कानून तथा यूसीसी लागू होने के कारण उनके द्वारा पकडे जाने के डर से पीडिता सुमैया को घर्मान्तरण/निकाह के लिए दिल्ली बुलवाया गया था। उक्त लोगों में से मुख्य लोगों में (1) पूर्व में हिन्दू धर्म से धर्मान्तरित होने वाले अब्दुल रहमान उर्फ महेन्द्र पाल सिंह पुत्र अनवर शेख उर्फ प्रेमपाल सिंह पता म0नं0 126, गलीनं0 6, भगतविहार, करावलनगर जो अपने पुत्रों (2) अब्दुल रहीम व (3) अब्दुल्ला के साथ मिलकर पीडिता का आधार कार्ड अपने दिल्ली के पते पर बदलवाकर पीडिता का कनवर्जन प्रमाण पत्र दिल्ली से प्राप्त करने की तैयारी कर रहा था तथा अपने पुत्रों के साथ मिलकर नजदीकी आधार केन्द्र भेजकर पीडिता का पता बदलवा चुका था, वह पीडिता को देहरादून निवासी उसके हिन्दू मित्र को भी कन्वर्ट कराकर उसका निकाह कराने का प्रयास कर रहा था साथ ही धार्मिक कट्टरता फैलाने वाला साहित्य उपलब्ध कराने व धर्मान्तरण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भूमिका की पुष्टि हुई है। (4) पूर्व में हिन्दू धर्म से धर्मान्तरित होने वाले अब्दुर रहमान उर्फ रूपेन्द्र सिंह उर्फ प्रताप उर्फ शम्भू पुत्र स्व० श्री बदन सिंह निवासी मो० हुकुमतपुर, शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून (रानीपोखरी की एक पीडिता उर्फ मरियम को घर से निकालने के लिए प्रलोभन देने व अन्य तरह से प्रोत्साहित करने की भूमिका) (5) पूर्व में हिन्दू धर्म से धर्मान्तरित होने वाली आयशा उर्फ कृष्णा पुत्री भजमन शाहू निवासी ओल्ड गोवा (धार्मिक कट्टरता फैलाने वाला साहित्य उपलब्ध कराने व धर्मान्तरण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भूमिका) फोरेन्सिक साइन्स में ग्रेजुएट (6). सुलेमान पुत्र अहमद कादरी निवासी कांवली देहरादून हाल निवासी दुबई (धर्मान्तरण हेतु आर्थिक सहायता प्रोत्साहन के रूप में उपलब्ध कराने की भूमिका तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध रूप से धन भिजवाने का नेटवर्क बनवाने की भूमिका)

> पुलिस टीम द्वारा विवेचना में पाया गया कि दोनों मामले एक ही गिरोह से जुडे हुए हैं, जिनके सम्बन्ध में कार्यवाही आगरा पुलिस द्वारा की जा रही है और आगरा पुलिस द्वारा धर्मान्तरण गिरोह से सम्बन्धित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा आगरा जाकर स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर गिरफ्तार लोगों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

अब तक की विवेचना से प्रकाश में आये व पूर्व में ही आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों 1. अबु तालिब, 2 अब्दुल रहमान, 3. अब्दुल रहीम, 4. अब्दुल्ला 5. अब्दुर रहमान 6. आयशा उर्फ कृष्णा को मा० न्यायालय से वारण्ट बी प्राप्त कर देहरादून लाया जायेगा तथा उनके विरूद्द कडी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तारी के लिए शेष अभियुक्त अयान व सुलेमान की गिरफ्तारी को टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post

उत्तराखंड बन रहा फार्मा हब

Next Post

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

Related Posts

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं
उत्तराखंड

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

August 31, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

August 31, 2026
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

August 31, 2026
आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

August 31, 2026
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

August 31, 2026
राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

0
सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

0
सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

August 31, 2026
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

August 31, 2026
सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

August 31, 2026
Dehradun, IN
Monday, August 31, 2026
Patchy rain nearby
29 ° c
56%
7.9mh
29 c 24 c
Tue
26 c 21 c
Wed

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31...

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

देहरादून समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा; सभी विभाग हाई अलर्ट पर...

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In