देहरादून: 144 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख

देहरादून: 144 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसंत बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर राज्य में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ परवेज अली के निर्देशन में एएनटीएफ और बसंत बिहार पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र स्व. फुरकान, निवासी आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून (मूल निवासी ग्राम कोट खादर, थाना रायपुर सादात, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 144 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन तरुण पाल उर्फ चीनू से लेकर आया था और इसे फुटकर में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंत बिहार में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी द्वारा बताए गए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस या एसटीएफ को दें। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top