• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Tuesday, September 1, 2026
26 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

Wave of Sas News by Wave of Sas News
July 10, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
0
Share on FacebookShare on Twitter

पाचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव

आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – बंशीधर तिवारी

राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-05 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। एमडीडीए अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को विस्तार से सुनते हुए उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया। जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महायोजना-2041 केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि अगले डेढ़ दशक में देहरादून के विकास, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी सुविधाओं और शहरी विस्तार की व्यापक रूपरेखा है। इसी कारण योजना निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

स्थानीय जरूरतों को मिलेगा प्राथमिकता से स्थान

एमडीडीए का मानना है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट चुनौतियां और आवश्यकताएं हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझाव महायोजना को अधिक व्यावहारिक, संतुलित और भविष्य उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्राधिकरण के अनुसार जनसुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसंवाद अभियान

प्राधिकरण द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक क्षेत्र के सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। एमडीडीए का उद्देश्य महायोजना को ऐसा स्वरूप देना है जो विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को भी पूरा कर सके।

सोमवार को सेक्टर-06 की बारी

जनसंवाद अभियान के अगले चरण में सोमवार को लकसूरिया फार्म किसनपुर में सेक्टर-06 के नागरिकों के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा। एमडीडीए ने स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों और अन्य हितधारकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव देने की अपील की है।

जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी महायोजना— बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 को लेकर चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान नागरिकों को विकास की निर्णय प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे सुझाव महायोजना को अधिक समावेशी, व्यावहारिक और जनहितकारी बनाएंगे। उनका कहना था कि प्राधिकरण का लक्ष्य विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करते हुए देहरादून के लिए एक टिकाऊ और दूरदर्शी विकास मॉडल तैयार करना है।

हर सुझाव का होगा गंभीर परीक्षण— मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनसुनवाई प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। प्राप्त प्रत्येक सुझाव और आपत्ति का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार कर विशेषज्ञों के माध्यम से तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से जनसुनवाई शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर देहरादून के सुनियोजित और सतत विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।

Previous Post

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 2027-28 से मदरसा बोर्ड का बजट खत्म, राफ्टिंग नियम सख्त, 7वें वेतन आयोग समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

Next Post

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

Related Posts

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद
उत्तराखंड

September 1, 2026
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

September 1, 2026
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

September 1, 2026
11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

September 1, 2026
ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई

ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई

August 31, 2026
मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश

बाढ़ नियंत्रण को लेकर सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की विस्तृत चर्चा, आपदा प्रभावित किसानों की सुनी समस्याएं

Dehradun, IN
Tuesday, September 1, 2026
Patchy rain nearby
26 ° c
74%
6.5mh
27 c 22 c
Wed
27 c 21 c
Thu

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

by Wave of Sas News
September 1, 2026
0

मसूरी। लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बार फिर भारी भूस्खलन हो गया। सुबह...

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

by Wave of Sas News
September 1, 2026
0

देहरादून, 1 सितंबर 2026। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास देर रात तेज...

उत्तराखण्ड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

September 1, 2026
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल रेस्क्यू

September 1, 2026
11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2 से 4 अक्टूबर तक, सिल्वर सिटी और तुलाज यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन

September 1, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In