सुबह सुबह बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले

बागेश्वर जिले में आज सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी राहत की मुस्कान दिख रही है। मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही जिले के लगभग सभी हिस्सों, बागेश्वर नगर, कपकोट, गरुड़, बैजनाथ, कांडा, शामा, दफौट और सुमगढ़ में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है और भीषण गर्मी से राहत मिली है।
खेतों की प्यास बुझने से किसानों में विशेष उत्साह है। खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। धान और मक्का की फसल के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top